फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में 1008 कुंडों पर मंत्रोच्चारण से गूंजी धर्मनगरी

नवीन दलाल Updated Wed, 19 Mar 2025 01:18 PM IST

धर्मनगरी बुधवार सुबह से ही मंत्रोच्चारण से गूंजने लगी है। यहां केशव पार्क में आयोजित 1008 कुंडीय शिव शक्ति महायज्ञ शुरू हो चुका है, जिसमें आज से हर रोज एक लाख आहुतियां डाली जाएंगी। 27 मार्च तक चलने वाले महायज्ञ को पूरा करवाने के लिए देश भर से 1200 प्रकांड ब्राह्मण व 1500 विद्वान पहुंचे हैं। लोगों में भी महायज्ञ के प्रति गहरी श्रद्वा व उत्साह दिखाई दे रहा है। बड़ी संख्या में सुबह ही श्रद्वालु यहां पहुंचे हैं। यज्ञशाला में खास तौर पर धोती पहना व्यक्ति ही प्रवेश कर सकता है। यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम जी महाराज के सान्निध्य में आयोजित इस महायज्ञ के चलते जहां एक बजे तक हवन यज्ञ चलेगा वहीं शाम चार बजे श्रीराम कथा का भी आयोजन होगा। शाम साढ़े सात बजे महाआरती की जाएगी। महायज्ञ से पूर्व विश्वभर में सनातन और शांति का संदेश जाएगा तो वहीं देश की उन्नति एवं स्मृद्वि के लिए भी यह यज्ञ करवाया जा रहा है। इसमें देश भर से बड़े संत पहुंचेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें