जिले भर में आज सुबह से ही मौसम में फिर बदलाव हुआ और बारिश शुरू हुई। कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश हो रही है जो दिन भर रुक रुक कर जारी रहने की संभावना है। बदले मौसम के बीच लोगों को गर्मी से भी बड़ी राहत मिल पाई है। 34 डिग्री तक पहुंचा अधिकतम तापमान कम होकर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है और 13 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। बारिश शुरू होने से किसानों के चेहरे की रौनक लौटने लगी है। बारिश का खास तौर पर धान की फसल में फायदा होगा। अगले दो-तीन दिन तक बारिश का मौसम रहने की संभावना जताई जा रही है।