कुरुक्षेत्र में मंगलवार सुबह हुई बारिश ने प्रशासन के जल निकासी के दावों की पोल खोल दी। शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई, और कुछ क्षेत्रों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए। लोगों का घर से बाहर निकलना मुश्किल हो गया, और सड़कों पर पानी जमा होने से आवागमन बुरी तरह प्रभावित हुआ। नालों की सफाई और मरम्मत में लापरवाही स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर प्रशासन ने बारिश से पहले नालों की सफाई और मरम्मत का कार्य समय पर शुरू नहीं किया। कई जगह नाले जाम पड़े हैं, और टूटी नालियों की मरम्मत नहीं हुई, जिसके कारण बारिश का पानी सड़कों और गलियों में भर गया। कुछ इलाकों में पानी घरों में भी घुस गया, जिससे लोगों का सामान खराब होने की शिकायतें सामने आई हैं।