पिहोवा नगर पालिका कार्यालय में शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़न दस्ता की टीम ने दस्तक दी जिसके चलते कर्मचारियों में खलबली मची रही। सब इंस्पेक्टर राजवीर सिंह के नेतृत्व में टीम सुबह ही कार्यालय पहुंच गई थी जहां विशेष तौर पर सफाई शाखा का रिकॉर्ड खंगाला। टीम ने कर्मचारियों की हाजिरी से लेकर सफाई व्यवस्था के लिए उपलब्ध संसाधनों का भी ब्यौरा लिया। बताया जा रहा है कि इस दौरान एक सफाई कर्मी गैर हाजिर मिला तो वही टीम ने कैथल रोड पर स्थित डंपिंग जोन पर भी जाकर जायजा लिया। फिलहाल टीम की कार्रवाई जारी है।