प्रसिद्ध हरियाणवी गायक और कलाकार मासूम शर्मा अपनी फिल्म 'लाइसेंस' के प्रचार के सिलसिले में धर्मनगरी कुरुक्षेत्र पहुंचे। इस दौरान उन्होंने सिनेमाघरों में फिल्म देखने आए दर्शकों से मुलाकात की और प्रदेश की कला एवं संस्कृति को सहेजने व बढ़ावा देने का आह्वान किया। हरियाणवी सिनेमा का भविष्य उज्ज्वल मीडिया और दर्शकों से रूबरू होते हुए मासूम शर्मा ने कहा कि हरियाणा की मिट्टी में अद्भुत कला छिपी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक समय ऐसा आएगा जब हरियाणवी फिल्मों का डबिंग वर्जन दूसरी भाषाओं में भी दिखाया जाएगा और इन्हें वैश्विक स्तर पर पहचान मिलेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश की आने वाली पीढ़ियों के लिए अपनी संस्कृति को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है।