अपनी मांगों को लेकर 9 दिन से हड़ताल पर उतरे नगर निकाय के सफाई कर्मचारीयों में रोष गहरा गया है। कर्मचारी सड़कों पर उतर आए हैं और उल्टे झाड़ू लेकर बाजार में रोष प्रदर्शन कर रहे हैं। कर्मचारी नगर परिषद कार्यालय से शुरू होकर पालिका बाजार व मुख्य बाजार से होते हुए बिरला मंदिर चौक पर पहुंचे जहां पर कुछ देर के लिए प्रदर्शन व नारेबाजी की। इसके बाद कर्मचारी फिर वापस नगर परिषद कार्यालय की ओर रवाना हुए। इसके बाद कर्मचारियों ने फिर से नगर परिषद कार्यालय के मुख्य द्वार पर धरना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कार्यक्रम कार्यों का नेतृत्व प्रधान सुनील लोहत कर रहे हैं जहां उन्होंने बताया कि इतने दिनों से हुई हड़ताल पर हैं जिस कारण सफाई व्यवस्था भी पूरी तरह से ठप हो चुकी है लेकिन सरकार उनकी बात सुनने को तैयार नहीं है। अभी सरकार ने उन्हें दरकिनार किया तो आंदोलन और भी बड़े स्तर पर किया जाएगा।