फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हुई बारिश, अनाज मंडी में भीगा लाखों क्विंटल धान

जिले भर में गुरुवार को दोपहर बाद कहीं हल्की तो कहीं तेज बारिश हुई, जिसके कारण लाखों क्विंटल धान भीग गया। अनाज मंडियों में सुखाई गई धान की ढेरियां और उठान के इंतजार में रखे स्टॉक बारिश की भेंट चढ़ गए। थानेसर अनाज मंडी में भी लाखों क्विंटल धान भीग गया। आनन-फानन में धान को ढकने का प्रयास किया गया, लेकिन पर्याप्त व्यवस्था न होने के कारण यह प्रयास सफल नहीं हो सका। अनाज मंडी की नालियों में धान बहने लगा, जिसे देखकर किसान निराश हो गए। जिले की 22 अनाज मंडियों में अब तक करीब 2 लाख मीट्रिक टन धान की खरीद हुई है, जिसमें से केवल 40 प्रतिशत का ही उठान हो पाया है। मंडियों से धान के उठान का कार्य अभी तक पूरी तरह सुचारू नहीं हो सका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें