फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: रत्नावली महोत्सव में हरियाणवी लोक रंगों और संस्कृति की झलक ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में चल रहे चार दिवसीय राज्य स्तरीय रत्नावली महोत्सव का आयोजन किया गया, जिसके तीसरे दिन वीरवार को सभी मंचों पर हरियाणवी लोक रंगों और संस्कृति की झलक ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। ऑडिटोरियम में हरियाणवी चौपाल, ग्रुप डांस रसिया और संगीत संध्या ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और आरके सदन में फोक इंस्ट्रुमेंटल सोलो, वन एक्ट प्ले और मोनो एक्टिंग ने सभी को मंत्रमुग्ध किया। ओपन एयर थियेटर में ग्रुप सॉन्ग हरियाणवी और सीनेट हॉल में कविता व क्विज फाइनल आयोजित किए जाएंगे। साथ ही क्रश हॉल में ऑन द स्पॉट पेंटिंग प्रतियोगिता व प्रदर्शनी भी आकर्षण का केंद्र रही। सुबह के सत्र में मुख्यातिथि गुरुग्राम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. संजय कौशिक रहे। उन्होंने कहा कि रत्नावली महोत्सव प्रत्येक छात्र को आगे बढ़ने का अवसर प्रदान कर रहा है। यह एक ऐसा मंच है जहां विद्यार्थी स्वतंत्र उड़ान भर रहे हैं और उन्हें उड़ान भरने का मौका कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय दे रहा है। जब वे यहां पर पढ़ाते थे तब वे सोचते थे कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय का छात्र देशभर में सर्वश्रेष्ठ है। इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्राक्टर प्रो. अनिल गुप्ता, डीवाईसीए निदेशक प्रो. विवेक चावला, सांस्कृतिक परिषद के प्रधान डॉ. ऋषि पाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें