फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: प्रदेश का पहला सिख म्यूजियम लगभग पांच एकड़ भूमि पर बनाया जाएगा।

कुरुक्षेत्र। दिल्ली-चंडीगढ़ नेशनल हाईवे 44 से लगते सेक्टर 33 में पांच एकड़ में बनने वाला प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सिख म्यूजियम बेहद खास होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को इसका ऑनलाइन माध्यम से जींद से शिलान्यास किया। यह संग्रहालय सिख विरासत व अत्याधुनिक तकनीक का संगम होगा। करीब 169.93 करोड़ से बनने वाला चार मंजिला यह संग्रहालय शोध केंद्र के रूप में भी होगा। 124 करोड़ का टेंडर जारी कर चारदीवारी के साथ म्यूजियम के भवन का निर्माण शुरू किया जा चुका है। स्टील का विशाल पगड़ीनुमा स्ट्रक्चर व 15 मीटर उंचा घूमता हुआ खंडा म्यूजियम को खास आकर्षण देगा, जो नेशनल हाईवे से भी दिखाई देगा। म्यूजियम में सभी दस गुरुओं के जीवन दर्शन से लेकर उनके इतिहास व शिक्षाओं को डिजिटल गैलरी में ऑडियो-वीडियो रूप में दर्शाया जाएगा। इसमें ऑडिटोरियम, म्यूजिकल फाउंटेन, ऑडिटोरियम, लाइब्रेरी, शोध केंद्र 75 कारों सहित 114 वाहनों का पार्किंग स्थल भी होगा। इसका निर्माण 2028 तक पूरा होने की संभावना जताई जा रही है। गांव उमरी के पास सिख म्यूजियम के लिए जमीन हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने दी है, जिसकी ओर से ही भवन तैयार किया जाना है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें