फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: दो-दो मामलों के बावजूद डॉ शैली को दोबारा नौकरी कैसे मिली, महिला आयोग ने शुरू की पड़ताल

शाहिल शर्मा Updated Fri, 05 Jun 2026 09:52 PM IST

लोकनायक जयप्रकाश नागरिक अस्पताल में नाबालिग मरीज से यौन उत्पीड़न के मामले में राज्य महिला आयोग ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जांच का दायरा बढ़ा दिया है। आयोग अब केवल हालिया मामले की ही नहीं, बल्कि आरोपी डॉक्टर शैलेंद्र शैली के पुराने मामलों, विभागीय रिकॉर्ड और दोबारा नियुक्ति की प्रक्रिया की भी गहन जांच कर रहा है। आयोग की चेयरपर्सन ने सवाल उठाया कि जब डॉक्टर पर पहले भी गंभीर आरोप लग चुके थे तो उसे सेवानिवृत्ति के बाद दोबारा नियुक्ति कैसे दी गई। महिला आयोग की चेयरपर्सन ने शुक्रवार को कुरुक्षेत्र पहुंचने पर चर्चा करते हुए कहा कि मामला एक नाबालिग बच्ची से जुड़ा है और पॉक्सो कानून के तहत इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है। ऐसे मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जा सकती। उन्होंने कहा कि आयोग पूरे प्रकरण की तह तक जाएगा और यह भी जांच करेगा कि पूर्व में सामने आए मामलों में क्या कार्रवाई हुई तथा किन-किन स्तरों पर निर्णय लिए गए।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें