मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा में पौधा रोपण किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि आज ही के दिन वर्ष 2024 में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण संरक्षण के लिए 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान को सफल बनाने के लिए आप एक पेड़ अवश्य लगाएं।