राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे से मिल रही देश भक्ति भावना से प्रेरणा लेकर ही हमारा देश फिर से विश्व गुरु बनेगा। इस राष्ट्रीय ध्वज को लंबे व कड़े संघर्ष के बाद 22 जुलाई 1947 को अंगीकार किया गया। इस महान दिन को आज पूरे देश में याद किया जा रहा है और राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे के आगे नतमस्तक होकर जश्न मनाया जा रहा है। यह जानकारी शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने की। वे मंगलवार को पंचायत भवन के सभागार में फ्लैग फाउंडेशन ऑफ इंडिया राष्ट्रीय ध्वज अंगीकार दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।