फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की बैठक, नेता अमरजीत सिंह मौहड़ी बोले- किसान के हकों की लड़ाई के लिए एकजुट हो किसान संगठन

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह की बैठक जाट धर्मशाला में आयोजित की जिसकी अध्यक्षता अमरजीत सिंह मौहडी ने की उन्होने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि आगामी आठ अगस्त को जिला सचिवालय में बैठक कर सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया जाएगा उसके साथ ही किसानों की मांगों को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा जाएगां। उन्होंने कहा कि मंडी में कंप्यूटर कांटे की मांग के अलावा अनाज मंडी में कैमरे लगाने के साथ मंडी की दीवारों पर कंटीली तार लगाने की मांग के साथ पराली प्रबंधन की मांग की उसके साथ मंडी बेसहारा गोवंश की रोकथाम की मांग रखी गई। किसान नेता संजीव आलमपुर ने बताया कि जो हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा बनाया है। जिसमें नौ किसान संगठन शामिल है। जिसमें बैठक में संगठन को मजबूत करने की मांग रखी गई इसके किसानों की लड़ाई को लेकर सभी किसान संगठनों को एकत्रित होकर लड़ने की मांग रखी गई। बैठक में किसान नेता सेवा सिंह आर्य, अमर सिंह टाटकी, अमलूक सिंह, जय सिंह, संजू नंबदार, दिलाबाग सिंह बारवा, साहित काफी संख्या किसान यूनियन के सदस्य मौजूद रहें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें