फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय होगा आधुनिक, परदे तक चयन होगा बेहद खास

Naveen Updated Thu, 12 Mar 2026 09:51 AM IST

हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी का मुख्यालय अब गुरद्वारा साहिब पातशाही पहली में तैयार होगा, जो अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त होगा। यहां तक कि परदे तक चयन बेहद खास तौर से किया जाएगा। जत्थेदार करतार सिंह जब्बर कार्यालय भवन का शिलान्यास कमेटी प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झीडा ने किया जबकि इस दौरान बाबा बचन सिंह, बाबा जोगा सिंह, बाबा महिंदर सिंह और संस्था के महासचिव अंग्रेज सिंह रानियां, संयुक्त सचिव बलविंदर सिंह भिंडर, कार्यकारिणी समिति सदस्य जत्थेदार करनैल सिंह निम्नाबाद, कुलदीप सिंह मुल्तानी, पलविंदर सिंह, मैंबर इंद्रजीत सिंह, गुरनाम सिंह लाडी डबरी, कुलदीप सिंह फग्गू, बलविंदर सिंह खालसा ने भी टप्पा लगाया। इससे पहले सभी ने गुरु चरणों में अरदास की। जत्थेदार झीडा ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि धन धन श्री गुरु नानक देव जी के पवित्र चरण स्पर्श प्राप्त अस्थान गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली के परिसर में संस्था का मुख्य दफ्तर बनेगा। इसी स्थान से गुरु साहिब ने लोगों को अंध विश्वास से दूर रहने का संदेश दिया था। उन्होंने बताया कि हरियाणा कमेटी का मुख्य दफ्तर आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। उन्होंने दावा किया कि हरियाणा कमेटी का मुख्य कार्यालय अन्य संस्थाओं के कार्यालय से हटकर होगा और इस पर करोड़ों रुपए खर्च होंगे। कार्यालय में हर आधुनिक सुविधा महैया होगी। झींडा ने कहा कि अभी तक मुख्यालय गुरु रामदास सरां में ही चलाया जा रहा है जबकि अपने भवन के प्रयास लंबे समय से किए जा रहे थे। झीडा ने बताया कि उन्होंने कार सेवा वाले संत महापुरुषों से अपील की है कि यह मुख्य कार्यालय छह माह में बनाया जाए। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी के एडिशनल सेक्रेटरी पीए सतपाल सिंह डाचर, धर्म प्रचार के उप सचिव अमरिंदर सिंह, धर्म प्रचार इंचार्ज प्रगट सिंह, गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी कुरुक्षेत्र के मैनेजर हरमीत सिंह, यात्रा और आईटी विंग के प्रभारी हरकीरत सिंह समेत संगत मौजूद रही। झींडा बोले, अड़चन पैदा करना ही है कुछ लोगों का काम प्रधान झींडा ने कमेटी में बजट को लेकर चल रहे विवाद पर कहा कि मामला आयोग के पास है। कुछ लोगों का काम साकारात्मक दिशा में किए जाने वालों कार्यों में अड़चन पैदा करना होता है। लेकिन इस तरह के प्रयासों से अच्छे काम नहीं रूकते।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें