हरियाणा के कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में महायज्ञ के दौरान गोलीकांड के दूसरे आरोपी सोनीपत के गांव कासंडी के रहने वाले जयदीप को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे वारदात में प्रयोग की गई 30 बोर पिस्टल भी बरामद की है। उसे अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों की तरफ से फायरिंग करने की वजह भी सामने आई है।