कुरुक्षेत्र। अपनी मांगों को लेकर नगर निकाय के सफाई कर्मचारी 3 दिन की हड़ताल पर उतरे हुए हैं। आज शुक्रवार को दूसरे दिन भी कर्मचारी सुबह से ही हड़ताल करते हुए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सफाई व्यवस्था कैमरा गई है। सड़कों किनारे कचरा के ढेर लगने शुरू हो गए। कल शनिवार को भी हड़ताल जारी रखने का ऐलान किया गया है जिसके चलते हालात और भी बिगाड़ सकते हैं। बारिश के मौसम में कचरा उठाने होने से बीमारी फैलने की भी आशंका बढ़ रही है। नगर पालिका कर्मचारी संघ के कुरुक्षेत्र प्रधान सुनील लोहत का कहना है कि जब तक सरकार मांगे नहीं मानेगी तब तक हड़ताल जारी रहेगी।