कुरुक्षेत्र के केशव पार्क में चल रहे 1000 कुंडीय महायज्ञ में हुए विवाद के बाद ब्राह्मण समाज के विरोध प्रदर्शन को पुलिस ने समझाइश देकर शांत कराया। गुस्साए ब्राह्मणों ने कुरुक्षेत्र-कैथल रोड पर जाम लगा दिया था, जिसे पुलिस ने समझाइश और चेतावनी देकर खुलवाया।