फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र:- हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना ही कांग्रेस का मकसद -- पवार प्रदेश के पंचायत मंत्री ने विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन की शुरुआत की

संवाद न्यूज़ एजेंसी कुरुक्षेत्र। कांग्रेस का मकसद ही हर अच्छे कार्य में अड़चन लाना है। कांग्रेस में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन काफी विरोध किया तो वहीं महिला बल का भी विरोध किया लेकिन देश की जनता सब कुछ समझती है और कांग्रेस को इससे कुछ हासिल होने वाला नहीं है। यह कहना है प्रदेश के पंचायत मंत्री कृष्ण पवार का। वे आज श्री कृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में विकसित भारत रोजगार एवं आजीविका मिशन के तहत आयोजित प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। उन्होंने प्रदेश स्तरीय मिशन की शुरुआत की तो वही कहा कि इस योजना से मिशन को नई दिशा मिलेगी। अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस योजना में संशोधन करते हैं 100 दिन की बजाय 125 दिन के रोजगार की गारंटी दी है तो वही श्रमिकों को उनकी मेहनत का पैसा भी सीधे खाते में मिलेगा। काम मांगे जाने पर 15 दिन में उपलब्ध करवाना होगा और अगर 15 दिन में काम उपलब्ध नहीं करवाया गया तो श्रमिक के खाते में सरकार की ओर से राशि जारी की जाएगी। इस योजना में 318 तरह के कार्य किया जा सकेंगे तो वही श्रमिकों को 60 दिन का अवकाश दिए जाने का भी प्रावधान किया गया है। पंचायत मंत्री ने मनरेगा योजना में अच्छे कार्य करने वाले कुछ अधिकारियों श्रमिकों में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने पर महिलाओं को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में तिरुपति में आयोजित राष्ट्रीय स्तर क्या कार्यक्रम भी लाइव दिखाया गया तो वही प्रदेश भर से श्रमिक भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। पंचायत मंत्री ने केंद्र व प्रदेश सरकार की अनेक उपलब्धियां भी गिनवाई और कहां की वर्ष 2047 में देश को विकसित बनाना है जिसके लिए गांव का विकसित होना बेहद जरूरी है और यह योजना इस दिशा में बड़ी पहल है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें