हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं की परीक्षाएं शुरु हो चुकी हैं, जिसके तहत मंगलवार को भौतिक विज्ञान विषय की परीक्षा आयोजित की गई। नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। जिलेभर के केंद्रों की 200 मीटर की परिधि में धारा 163 लागू की गई है तो वहीं फोटोस्टेट की दुकानें भी बंद करवाई गई है। केंद्रों के बाहर पुलिस बल तैनात है तो वहीं फ्लाइंग भी परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर रही है। नकल रहित परीक्षा कराने को लेकर प्रशासन ने सख्त रुख अपना लिया है। प्रदेश के कई स्थानों पर सामने आए नकल के मामलों को देखते हुए सख्ती दिखाई दे रही है।