शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने दावा किया कि यह पहला मौका है जब कक्षा लगने से पहले ही स्कूलों में बच्चों के लिए पाठ्यपुस्तकें उपलब्ध करवा दी गई। इसके लिए पहले ही तैयारी की जा चुकी थी। जहां पुस्तकें नहीं पहुंची है, वहां भी जल्द पहुंच जाएंगी और लापरवाही बरतने वालों को भी छोड़ा नहीं जाएगा। शिक्षा मंत्री आज धन्ना भगत पब्लिक स्कूल में आयोजित धन्ना भगत जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि पहुंचे थे।