फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एचएसजीएमसी धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में मनाएगी गुरुनानक देव प्रकाश पर्व, तीन दिन चलेगा उत्सव

धर्मनगरी में श्री गुरु नानक देव जी महाराज के प्रकाश उत्सव की बुधवार से धूम होगी। 15 नवंबर तक यह उत्सव हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। हरियाणा सिख गुरुद्वारा मैनेजमेंट कमेटी की ओर से ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली तथा गुरुद्वारा साहिब पातशाही छठी में मनाया जाएगा। समागम को लेकर कर्मचारियों की ड्यूटियां लगा दी गई है। प्रकाश उत्सव को लेकर गुरुद्वारा साहिब पातशाही पहली में 13 नवंबर को सुबह श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी महाराज का अखंड पाठ का शुभारंभ किया जाएगा। शुभारंभ अवसर पर संस्था की कनिष्ठ उपप्रधान बीबी रविंदर कौर सहित शहर की अलग-अलग धार्मिक जत्थेबंदियों के प्रतिनिधि शिरकत करेंगें।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें