फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: गृह मंत्री अमित शाह का हरियाणा दौरा, बीजेपी ने शुरू की तैयारियां

शाहिल शर्मा Updated Sun, 28 Sep 2025 01:27 PM IST

जिस मेला ग्राउंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पहले ही कार्यकाल में 11 साल पहले विशाल रैली में गरजे थे। वहीं, अब दशहरे से अगले ही दिन तीन अक्तूबर को गृह मंत्री अमित शाह की गर्जना होगी। यहां से वे न केवल लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन करेंगे बल्कि विशाल रैली को भी संबोधित करेंगे। यहीं से वे कांग्रेस को भी निशाना साधते हुए वोट चोरी से लेकर बिहार चुनाव के दृष्टिगत अन्य मुद्दों पर घेर सकते हैं। इसके साथ ही वे अपने ड्रीम प्रोजेक्ट सहकारिता के जरिए आत्मनिर्भरत भारत अभियान को सफल बनाने, 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के प्रधानमंत्री मोदी के लक्ष्य पर भी विस्तार से चर्चा करते हुए पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं को खास गुर दे सकते हैं। पहले यह आयोजन कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय ऑडिटोरियम में किया जाना था लेकिन अब पार्टी ने इसे विशाल रूप देने का फैसला किया है, जिसके चलते यह आयोजन अब मेला ग्राउंड में होगा। हालांकि गृह मंत्री द्वारा लागू किए गए तीन नए आपराधिक कानूनों पर आधारित एक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया जाना है लेकिन अब कार्यक्रम विशाल रैली का रूप लेगा और इसी दृष्टिगत ही पार्टी इस आयोजन की तैयारी में भी जुट गई है। मेला ग्राउंड में न केवल खास शामियाना लगाया जाना शुरू कर दिया गया है बल्कि यहां ब्रह्मसरोवर के आसपास बनी अस्थाई अनाज मंडी को भी हटाया जाने लगा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें