फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : विधायकों का दल पहुंचा कुरुक्षेत्र, श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय का कर रहा निरीक्षण

नवीन दलाल Updated Wed, 22 Jan 2025 12:35 PM IST

प्रदेश के आठ विधायकों का दल बुधवार सुबह 11 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचा, जिन्होंने पहले श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय में बैठक कर विश्वविद्यालय का निरीक्षण किया। विधायकों के साथ उच्चाधिकारी भी शामिल रहे। ये सभी सदस्य हरियाणा विधानसभा की ओर से गठित की गई समिति के सदस्य है, जिसका नेतृत्व इंद्री के विधायक रामकुमार कश्यप कर रहे हैं। इसमें सभी राजनीतिक पार्टियों के विधायकों को शामिल किया गया है। 12 विधायकों के दल ने ये निरीक्षण करना था, जिनमें से आठ ही विधायक पहुंचे हैं। निरीक्षण समिति में अध्यक्ष विधायक राम कुमार कश्यप, विशेष आमंत्रित में विधायक बलराम डांगी पहुंचे हैं। वहीं समिति सदस्यों में विधायक इंदु राज, जस्सी पटवाल, हरिंदर सिंह, शक्ति रानी शर्मा, मनदीप चट्ठा और विधायक देवेंद्र कादयान पहुंचे हैं। जो आयुष विवि परियोजनाओं और योजनाओं को बारीकी से जांच कर रहे हैं तथा करीब ढाई बजे के बाद वे कुरुक्षेत्र विवि में शोध, शिक्षा और खेल संबंधित सुविधाओं को जांचेंगे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें