खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर रविंद्र कुमार को सस्पेंड करने के आदेश दिए गए हैं। यह आदेश विभाग के ही मंत्री राजेश नागर ने दिए हैं। वे आज यहां जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायतों की सुनवाई कर रहे थे। इसी दौरान लाडवा की महावीर कॉलोनी के रहने वाले सोनू नारंग ने शिकायत दे की विभाग के दो इंस्पेक्टर ने लाडवा में डिपो को लेकर मनमानी की है और नियमों को ताक पर रखा है। पिछले मां की गई इस शिकायत पर इन दोनों को सस्पेंड कर दिया गया था लेकिन बारदाने को खुर्द करने वाले गोलमाल करने के आरोपी इंस्पेक्टर रविंदर कुमार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। रविंद्र कुमार की तैनाती फिलहाल करनाल में है। इस पर जब मंत्री ने जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक से जवाब मांगा तो उन्होंने बताया कि इंस्पेक्टर में पत्र का भी कोई जवाब नहीं दिया है इस पर मंत्री ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें सस्पेंड करने के आदेश दे दिए।