फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: दी केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के पांच सदस्य चुने गए निर्विरोध

दी कुरुक्षेत्र केंद्रीय सहकारी बैंक के निदेशक मंडल के लिए रविवार को पांच सीटों पर चुनाव संपन्न हुआ, जबकि पांच सदस्य पहले ही निर्विरोध निर्वाचित हो चुके थे। मतदान शाम चार बजे तक चला, जिसके बाद मतपेटियां खोलकर गिनती शुरू हुई। गिनती पूरी होने पर विजयी प्रत्याशियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। निदेशक मंडल के सदस्यों का चयन पैक्स (प्राथमिक कृषि सहकारी समितियां) और सहकारी सोसाइटियों के सदस्य करते हैं। जिले को 10 जोनों में विभाजित किया गया है, जिनमें सात जोन कृषक (पैक्स) और तीन जोन गैर-कृषक (सहकारी सोसाइटी) श्रेणी के हैं। इस बार कृषक जोन-दो पिछड़ा वर्ग और जोन-तीन महिलाओं के लिए आरक्षित था, जबकि गैर-कृषक जोन-आठ महिलाओं और जोन-नौ अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित था। चुनाव अधिकारी सीतश कुमार ने बताया कि पांच सीटों पर हुए चुनाव शांतिपूर्ण रहे। मतगणना के बाद विजयी प्रत्याशियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। बैंक के महाप्रबंधक सुनील पातड़ ने कहा कि नवनिर्वाचित निदेशक मंडल की सूची सहकारिता विभाग को भेज दी गई है। विभाग से चेयरमैन चुनाव के आदेश मिलते ही उनकी नियुक्ति प्रक्रिया भी पूरी कर ली जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें