हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की पहली बजट बैठक आज कुरुक्षेत्र में आयोजित होगी। बैठक में करीब 106 करोड़ रुपये के बजट पर मुहर लगने की संभावना है। यह बैठक कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा की अध्यक्षता में होगी और शाम करीब पांच बजे तक चलने की उम्मीद है। बैठक में भाग लेने के लिए कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा, धर्म प्रचार कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार बलजीत सिंह दादूवाल सहित अन्य सदस्य कुरुक्षेत्र पहुंच चुके हैं। इसके साथ ही अकाल पंथक मोर्चा के सदस्य भी बजट पर चर्चा और बहस करने की तैयारी के साथ बैठक स्थल पर पहुंचने लगे हैं।