फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : कुरुक्षेत्र में डीएपी के लिए भटक रहे किसान, दिनभर लाइन में लगने को मजबूर

जिले के किसान गेहूं की बजाई को लेकर डीएपी खाद के लिए भटक रहे हैं। हालांकि अधिकारी खाद की कोई कमी न होने का दावा कर रहे हैं लेकिन किसानों को दिन भर लाइनों में लगने को मजबूर होना पड़ रहा है अनेकों किसान दो दिन तक भी लाइनों में लग रहे हैं तो कई बार खाद न मिलने पर मायूस होकर लौटना पड़ रहा है। किसानों के अनुसार खाद न मिलने से गेहूं की बिजाई लेट हो रही है। जिसका नुकसान भी उन्हें भुगतना पड़ेगा। बता दें कि जिले में 19500 एमटी डीएपी खाद की खपत है जबकि अभी तक यहां 11000 एमटी खाद ही अभी तक पहुंचा है। कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉक्टर करमचंद का कहना है कि खाद की खेप समय-समय पर मंगवाई जा रही है और फिलहाल किसानों को सामान्य तौर पर खाद मिल रहा है। किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं है और 80 फीसदी किसानों को खाद मिल भी चुका है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें