फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव के महोत्सव संपन्न होने के दो दिन बाद भी खुमार जारी, ब्रह्मसरोवर पर सजी दुकानें

अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव भले ही शुक्रवार को संपन्न हो गया लेकिन दो दिन बाद आज रविवार को भी पवित्र ब्रह्मसरोवर पर शिल्प व सरस मेले जैसा ही माहौल बना हुआ है। अनेक शिल्पकार अभी भी दुकानें जमाए हुए हैं तो सुबह से ही लोगों की भीड़ भी उमड़ रही है, जिसके चलते खरीददारी भी जमकर की जा रही है। शिल्पकारों मेला संपन्न होने के बाद भी लोगों की खरीद में रूची को देख शिल्पकारों के चेहरे भी खिले हुए हैं। मेले के बाद भी दो दिन में लाखों की बिक्री हो चुकी है। अभी तक दुकान जमाए बैठे शिल्पकार भी बचे सामान को अपने साथ ले जाने की बजाए कुछ सस्ते दाम पर बेचने में लगे है। अनेक दुकानदारों ने सेल तक लगाई, जिसका लोग भरपूर फायदा उठा रहे हैं। 15 नवंबर से शुरू हुआ महोत्सव शुक्रवार पांच दिसंबर को संपन्न हो गया था। केडीबी प्रशासन की ओर से शुक्रवार शाम को ही तय समय रात 10 बजे दुकानें बंद करने व अब सामान उठा लेने के लिए माइक के जरिए निर्देशित किया जाता रहा। हालांकि अगले दिन शनिवार को भी प्रशासन की ओर से शिल्पकारों को बार-बार स्टॉलें खाली कर देने को कहा जाता रहा लेकिन आज रविवार को भी सौ से ज्यादा शिल्पकार जमे रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें