फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र सिविल अस्पताल में एक डॉक्टर के भरोसे चल रहा आपातकालीन वार्ड

जिला नागरिक अस्पताल के आपातकालीन विभाग में इन दिनों मरीजों को उपचार के लिए भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इमरजेंसी वार्ड में एक समय में केवल एक ही एमबीबीएस चिकित्सक की ड्यूटी होने से मरीजों की भीड़ बढ़ने पर व्यवस्थाएं चरमरा जाती हैं। इन दिनों बदलते मौसम के चलते दमा व अन्य सांस संबंधी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ी हुई है। ऐसे में वार्ड में एमडी मेडिसिन विशेषज्ञ की तैनाती की मांग उठ रही है। स्थिति यह है कि इमरजेंसी वार्ड के मुख्य गेट पर न तो कोई हेल्पर तैनात है और न ही सुरक्षा गार्ड। इससे खासकर बुजुर्ग मरीजों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कुरुक्षेत्र निवासी 76 वर्षीय प्रकाश चंद ने बताया कि वह दवा लेने अस्पताल पहुंचे थे, लेकिन इमरजेंसी के बाहर करीब दस मिनट तक उन्हें हेल्पर का इंतजार करना पड़ा। अस्पताल परिसर में किसी कर्मचारी ने सहायता नहीं की। वहीं आरएमओ डॉ. बलराज ने बताया कि ओपीडी समय में मरीज संबंधित चिकित्सक को दिखाए जाते हैं, जबकि रात के समय जरूरत पड़ने पर डॉक्टर को ऑन कॉल बुलाया जाता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें