फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व साइकिल दिवस पर ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान, कुरुक्षेत्र में श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय ने निकाली साइक्लोथॉन यात्रा

नवीन दलाल Updated Tue, 03 Jun 2025 11:20 AM IST

श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र द्वारा ड्रग्स फ्री हरियाणा अभियान के अंतर्गत विश्व साइकिल दिवस पर एक जागरूकता साइक्लोथॉन यात्रा सुबह सात बजे निकाली गई, जिसे कुलपति प्रो. करतार सिंह धीमान ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर सर्किट हाउस, कुरुक्षेत्र-पिपली मार्ग, जिंदल चौक और उमरी रोड से होती हुई विश्वविद्यालय परिसर में समाप्त हुई। इस साइक्लोथॉन यात्रा में विश्वविद्यालय के सैकड़ों छात्रों, शिक्षकों एवं अधिकारियों ने भाग लिया और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने का संदेश दिया। खेल विभाग के साइक्लिस्टों ने उत्साहपूर्वक साइकिल चलाई और समाज को एक स्वस्थ व नशामुक्त जीवन शैली अपनाने का संदेश दिया। यात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। पुलिस एवं स्वयंसेवकों की सहायता से पूरे मार्ग पर सुचारु व्यवस्था रही। यात्रा के माध्यम से युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों से और इससे दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। इस मौके पर कुलसचिव प्रो. ब्रिजेंद्र सिंह तोमर सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी, स्वयंसेवक व छात्र मौजूद रहे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें