सोनीपत की रहने वाली एक महिला परीक्षार्थी के लिए डायल 112 की टीम मददगार साबित हुई। किसी तरह परीक्षार्थी आंचल अपने परिजन रमेश के साथ करनाल पहुंची, जहां उन्होंने परीक्षा का समय नजदीक देख डॉयल 112 पर सहायता की मांग की। तत्काल ही पुलिस की टीम आंचल व उसके परिजन को लेकर कुरुक्षेत्र बस अड्डे पर पहुंची, जहां पहले से ही तैनात कुरुक्षेत्र की पुलिस टीम ने उसे तत्काल सेक्टर 13 स्थित अग्रसेन पब्लिक स्कूल में बने केंद्र तक पहुंचा दिया। महज दो मिनट पहले केंद्र पर पहुंची आंचल की न केवल परीक्षा छूटने की चिंता दूर हुई बल्कि चेहरे पर खुशी छा गई। पिता रमेश ने पुलिसकर्मियों का आभार जताया।