फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाली अमावस्या पर ब्रह्मसरोवर में स्नान करते श्रद्धालु डूबा, एसडीआरएफ ने पांच घंटे की तलाश के बाद बाहर निकाला शव

Naveen Updated Thu, 13 Aug 2026 01:16 PM IST

सावन मास की हरियाली अमावस्या पर बुधवार को ब्रह्मसरोवर में स्नान करने आए एक श्रद्धालु के डूबने से मौत हो गई। श्रद्धालु सरोवर में स्नान के लिए उतरा था, लेकिन अचानक गहरे पानी में चला गया और डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया। एसडीआरएफ जवानों ने ब्रह्मसरोवर में सर्च ऑपरेशन चलाकर श्रद्धालु की तलाश की। देर शाम तक चली तलाश के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका। अंधेरा होने के कारण सर्च ऑपरेशन स्थगित कर दिया गया। टीम ने वीरवार को दोबारा तलाश जारी की तो सुबह शव को बाहर निकाल लिया गया। मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई। जानकारी के अनुसार अमावस्या के अवसर पर ब्रह्मसरोवर में बड़ी संख्या में श्रद्धालु स्नान के लिए पहुंचे थे। शाम के समय एक श्रद्धालु भी पानी में उतरा। इसी दौरान वह अचानक डूब गया। कुछ लोगों ने उसे पानी में तैरते हुए देखा था, लेकिन उसके बाद वह बाहर नहीं आ पाया। लोगों द्वारा शोर मचाने के बावजूद भी वह नजर नहीं आया। सर्च के दौरान सरोवर के किनारे श्रद्धालु के कपड़े और जूते मिले। पुलिस ने उनकी जांच की, लेकिन उनमें ऐसा कोई दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान की जा सके। फिलहाल श्रद्धालु की पहचान स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें