अपनी मांगों को लेकर पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारी अर्धनग्न होकर सड़कों पर उतर आए हैं। सर पर काली पट्टियां वह हाथों में तिरंगा लेकर थीम पार्क में लगाए अपने पक्के मोर्चे से जिला सचिवालय तक रोष मार्च निकाल रहे हैं। जिला सचिवालय में जिला उपयुक्त कार्यालय का घेराव कर अपना रोष व्यक्त करेंगे। इसी के चलते बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया है। कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे पूरा नहीं की जाती तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। आज भी कर्मचारियों के एक प्रतिनिधि मंडल ने रोष मार्च निकालने से पहले जिला उपयुक्त विश्राम कुमार मीना से मुलाकात की लेकिन मांगों पर कोई सहमति नहीं बन पाई। कर्मचारियों की मुख्य मांगों में अनुबंध से हटकर पक्के किया जाना है।