फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में पीजीआई के अनुबंध कर्मचारियों ने हाथों में बेड़िया डालकर अर्धनग्न प्रदर्शन होकर किया प्रदर्शन

पीजीआई रोहतक के अनुबंध कर्मचारियों दोपहर 12 बजे अर्धनग्न होकर हाथों में बेड़ियां डालकर अपनी मांगों को मनवाने के लिए थीम पार्क से होते हुए लघु सचिवालय पहुंचे रोष मार्च निकालते हुए पहुंचे। वहां कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री व पीजीआई रोहतक के वीसी का पुतला फुंका। इस दौरान कर्मचारियों के साथ भारतीय किसान यूनियन चढूनी से जुडे़ करनाल से नेता गुरजंट सिंह ने रोष मार्च का नेतृत्व किया। कर्मचारी ठेकेदारी प्रथा समाप्त कर हरियाणा कौशल रोजगार निगम (एचकेआरएन) से जोड़े जाने की मांग लेकर अनुबंध कर्मचारी हेल्थकेयर रोहतक एसोसिएशन के बैनर तले 1271 कर्मचारी जून से हड़ताल पर हैं। पिछले करीब 20 दिन से कड़ाके की ठंड के बावजूद भी यहां थीम पार्क में अपना पड़ाव डाले हुए हैं। एसोसिएशन प्रधान अभिषेक और महासचिव महेश ने बताया कि उन्होंने पहले यह अर्धनग्न होकर बेड़ियां डालकर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था, जिसके चलते वे आज धरना स्थल से डीसी ऑफिस तक जाएगे। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार कई विभागों के कर्मचारियों को एचकेआरएन से जोड़ चुकी है, लेकिन पीजीआई कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है। सबका साथ, सबका विकास का नारा खोखला साबित हो रहा है। कर्मचारियों व उनके परिवारों की स्थिति बदतर हो रही है। धरने में संजय, ईश्वंती, मनीष, देविंदर, सचिन, बलराज, राजिंदर, अशोक व जोगिंदर सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें