फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र कांवड़ यात्रा शुरू होने के एक सप्ताह बाद जागा नगर प्रशासन, हटाया अतिक्रमण

कुरुक्षेत्र। कांवड़ यात्रा शुरू हुए करीब एक सप्ताह हो चुका है लेकिन उनकी राह आसान करना नगर प्रशासन को अब याद आया है। बुधवार को प्रशासन ने टीमें फील्ड में उतारी और पिपली से नए बस अड्डे तक अतिक्रमण हटाया गया। इससे अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों व अन्य लोगों में खलबली मची रही। नप कार्यकारी अधिकारी राजेश कुमार की निगरानी में टीम ने दोपहर को पिपली से यह अभियान शुरू किया, जिसके बाद भी कार्रवाई जारी रही। इस दौरान टीम ने अनेक जगहों से खोखे व अन्य सामान को भी जब्त किया। कार्रवाई को देख दुकानदारों में खलबली मची रही। अनेक दुकानदार अपना सामान समेटते दिखाई दिए तो वहीं कईं आनन-फानन में दुकान बंद कर फरार हो गए। वहीं इस दौरान अधिकारियों ने चेतावनी दी कि दोबारा अतिक्रमण किया तो कानूनी कार्रवाई भी की जा सकती है। ईओ राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। फिलहाल कांवड़ियों की राह में कोई मुश्किल न हो, इसके लिए पिपली-थर्ड गेट पर विशेष अभियान चलाया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें