फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकवाद के खात्मे के लिए केंद्र सरकार को कांग्रेस का पूर्ण समर्थन: विधायक अरोड़ा

पहलगाम हत्याकांड के विरोध में थानेसर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अशोक अरोड़ा के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मृतकों की आत्मा की शांति के लिए कैंडल मार्च निकाला। इसमें शाहाबाद विधायक रामकरण काला, पिहोवा विधायक मनदीप चट्ठा, पूर्व विधायक मेवा सिंह, इंपु्रवमेंट ट्रस्ट के पूर्व चेयरमैन जलेश शर्मा, नगर पार्षद मनू जैन, पार्षद परविंद्र सिंह, हिमांशु अरोड़ा, सुरेंद्र सैनी भिवानीखेडा, पूर्व पार्षद गौरव शर्मा गौरी सहित बडी संख्या मे कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन पर इकट्ठा हुए और वहां से हाथों मे जलती हुई मोमबत्ती लेकर महाराज अग्रसेन चौक तक पहुंचे और मृतकों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा। प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान तथा आतंकवाद मुर्दाबाद के नारे लगाए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें