फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र के पिहोवा के सुशील के शव को दो माह 20 दिन बाद नसीब हुई अपनी मिट्टी

नवीन दलाल Updated Sun, 04 May 2025 11:04 AM IST

पिहोवा के रहने वाले सुशील कुमार के शव को करीब दो माह 20 दिन बाद आखिरकार अपनी मिट्टी नसीब हो गई। पिछले वर्ष जनवरी माह में फ्रांस गए सुशील की संदिग्ध मौत हो गई थी, जिसकी परिजनों को गत 16 फरवरी को सूचना मिली थी। अब शव घर पहुंचा तो परिवार बिलख उठा। सुशील कुमार के पिता रोडवेज विभाग से चतुर्थ श्रेणी कर्मी के तौर पर सेवानिवृत हुए थे और वे बेहद मुश्किल से अपने परिवार का गुजारा चला रहे थे। ऐसे में सुशील कुमार ने विदेश जाकर काम करने का फैसला लिया ताकि वह परिवार का सहारा बन सके। लाखों रुपये खर्च कर एक साल पहले ही वह फ्रांस गया था और वहां मजदूरी करने लगा था। लेकिन परिवार के पास अचानक उसकी मौत की सूचना आई थी, जिसके बाद उसके शव को यहां लाए जाने के प्रयास किए जा रहे थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें