फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में भाकियू पदाधिकारियों को घरों में ही किया नजरबंद, काले झंडे दिखाने का किया था ऐलान

नवीन दलाल Updated Fri, 03 Oct 2025 01:19 PM IST

भारतीय किसान यूनियन शहीद भगत सिंह के कईं पदाधिकारियों को पुलिस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के चलते घरों में ही नजरबंद रखा। सुबह से ही पुलिसकर्मी उनके पास पहुंच गए थे और गृह मंत्री के रवाना होने के बाद ही पुलिसकर्मी किसान नेताओं के घरों से हटे। भाकियू ने फसल अवशेष जलाने के मामले पर केंद्रीय गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का ऐलान किया था, जिससे पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया था। एक दिन पहले ही वीरवार देर शाम जिला प्रधान संजू नंबरदार के अलावा संजीव आलमपुर, जयभगवान किरमिच सहित अन्य पदाधिकारियों को बैठक के लिए बुलाया। संजीव आलमपुर ने बताया कि बैठक में पुलिस अधिकारियों ने दो दिन के दौरान जिला उपायुक्त व कृषि उपनिदेशक के साथ बैठकर बातचीत करवाने का भरोसा दिया, जिसके बाद उन्होंने गृह मंत्री को काले झंडे दिखाने का फैसला वापस लिया। इसके बावजूद पुलिस सर्तक रही और तीनों पदाधिकारियों को घरों में ही नजरबंद कर दिया। संजीव आलमपुर ने बताया कि जहां संजू नंबरदार व जयभगवान किरमिच को पूरे कार्यक्रम के दौरान नजरबंद रखा तो वहीं उन्हें भी सुबह दो घंटे तक इसी स्थिति में रखा गया लेकिन करनाल में जरूरी काम के चलते उन्हें ढील दी गई। उन्होंने बताया कि काले झंडे दिखााने का ऐलान किसानों के साथ फसल अवशेष जलाने की आड़ में की जा रही ज्याददती के चलते किया गया था।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें