फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: डॉ. अमित कुमार के सिर सजा कुवि खेल परिषद के अध्यक्ष पद का ताज, उपाध्यक्ष बनीं डॉ. सुशीला

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय खेल परिषद (केयूएससी) सत्र 2025-26 के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष पद के चुनाव वीरवार को हुए, जिसमें अध्यक्ष पद का ताज अनंत राम जनता कॉलेज कौल कैथल के शिक्षक डॉ. अमित कुमार टाया के सिर सजा और उपाध्यक्ष की कमान एसडी कॉलेज पानीपत की शिक्षिका डॉ. सुशीला के हाथ में आई। फैकल्टी लॉन्ज में शाम चार बजे हुए परिणामों की घोषणा के दौरान उत्साहपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल देखने को मिला। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिसमें परिषद के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। कुल 76 मतदाताओं में से 69 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अध्यक्ष पद के लिए दो प्रत्याशी मैदान में थे, जिनमें डॉ. अमित कुमार को 47 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी मारकंडा नेशनल कॉलेज शाहाबाद के शिक्षक भूपेंद्र सिंह को 22 मत मिले। वहीं उपाध्यक्ष पद के चुनाव में भी 69 वैध मत पड़े। डॉ. सुशीला ने शानदार जीत दर्ज करते हुए 51 मत हासिल किए, जबकि उनके प्रतिद्वंद्वी आर्य कॉलेज पानीपत के शिक्षक डॉ. राजेश को 18 मत प्राप्त हुए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें