लोकनायक जयप्रकाश जिला नागरिक अस्पताल के रक्तकोष केंद्र में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ सीटीएम आशीष कुमार ने किया जबकि युवाओं ने रक्तदान के लिए उत्साह दिखाया। 18 युवाओं ने रक्तदान किया। राष्ट्रपति अवार्डी, राष्ट्रीय स्वर्ण पदक विजेता एवं 182 बार रक्तदान और 89 बार प्लेटलेट्स दे चुके डॉ अशोक कुमार वर्मा के सहयोग से आयोजित शिविर में सीटीएम ने कहा कि रक्तदान अति पुण्य का कार्य है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रक्तदान करना चाहिए। रक्तदान मानव सेवा के साथ साथ स्वयं के के लिए बहुत उपयोगी है। सीटीएम ने रक्तदाताओं को बैज लगाकर प्रोत्साहित किया और कहा कि उनके इस प्रयास से किसी की भी जिंदगी बचाई जा सकती है। विश्व हास्य दिवस पर आयोजित शिविर में प्रयास फाउंडेशन के प्रधान एवं रोटी बैंक कोषाध्यक्ष नरेश सैनी अति विशिष्ट अतिथि रहे जबकि स्टार रक्तदाता प्रशांत शर्मा ने अध्यक्षता की। मुख्यातिथि ने और रक्तदाता संजीव बतान को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। शिविर में प्रशांत शर्मा, विपिन, अमित कुमार, विकास, मनीष कुमार, सूरज भान, संजीव बतान, सूरज, कपिल शर्मा, गुरदास सिंह, दविन्द्र कुमार, प्रिंस, प्रदीप कुमार, रामेश्वरपाल,मनदीप, हर्ष, संदीप, राजेश कुमार ने रक्तदान किया। इस दौरान केंद्र की टीम रक्त एकत्रित किया तो वहीं डॉ. दीक्षा, गुरजिंद्र कौर, सुमित कुमार, चंद्र शेखर आत्रेय, कर्म चंद, सचिव नरेश मेहता के अलावा कईं अन्य लोग भी रहे।