फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र: हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी की सब कमेटियों को किया भंग

हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी आपसी खींचतान के बाद मंगलवार को भी उस समय अचानक चर्चा में आ गई जब प्रधान जत्थेदार जगदीश सिंह झींडा ने सभी सब कमेटियों को भंग करने का ऐलान कर दिया। इसके साथ ही संस्था द्वारा बनाए गए अलग-अलग विभागों के चेयरमैन की नियुक्तियां भी रद्द कर दी गई। इस संबंध में झीडा की ओर से न केवल जानकारी जारी की गई बल्कि वीडियो भी शेयर की गई। झींडा ने बताया कि उनके द्वारा कुछ दिनों पहले ही सब कमेटियां गठित करने के साथ-साथ अलग-अलग विभागों के चेयरमैन नियुक्त किए गए थे लेकिन कुछ सदस्य इस मामले को लेकर नाराजगी जता रहे हैं और वे गुरुद्वारा ज्यूडिशियल कमीशन में जाने की तैयारी में हैं। ऐसे में उन्होंने कुछ वरिष्ठ सदस्यों से इस बारे में विचार-विमर्श करने के बाद अब सभी सब कमेटियों को भंग कर दिया है। उन्होंने बताया कि इन सब कमेटियों का गठन कर उनके निजी लेटर पैड पर पत्र जारी किए गए थे, परंतु अब इन्हें तुरंत प्रभाव से भंग कर दिया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें