फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र में एलएनजेपी अस्पताल पहुंचे एडीसी, व्यवस्थाओं की परखी हकीकत

एलएनजेपी अस्पताल में बुधवार सुबह अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) विवेक आर्य ने अचानक से औचक निरीक्षण किया। उन्होंने अस्पताल के विभिन्न विभागों का दौरा कर मरीजों को मिल रही सुविधाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान ओपीडी, पर्ची काउंटर, दवा वितरण केंद्र समेत अन्य विभागों की व्यवस्था देखी गई। इस दौरान पीएमओ डॉ. सारा अग्रवाल सहित अस्पताल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा। एडीसी ने अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों की सुविधा, दवा वितरण व्यवस्था और पंजीकरण प्रक्रिया की जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से अस्पताल की कार्यप्रणाली को लेकर चर्चा की और विभिन्न व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अस्पताल परिसर की साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एलएनजेपी अस्पताल पिछले कुछ दिनों से लगातार चर्चा में बना हुआ है। दो दिन पहले ही सरकार ने सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह को उनके पद से हटा दिया था। इसके बाद एडीसी के इस औचक निरीक्षण को भी अहम माना जा रहा है। इससे पहले अस्पताल के एक चिकित्सक पर लगे गंभीर आरोपों के बाद भी अस्पताल सुर्खियों में रहा था। ऐसे में प्रशासन अस्पताल की व्यवस्थाओं पर लगातार नजर बनाए हुए है। अस्पताल प्रशासन की ओर से निरीक्षण के दौरान एडीसी को विभिन्न व्यवस्थाओं और मरीजों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी भी दी गई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें