आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान यूनियन चढ़ूनी गुट का ट्रैक्टर मार्च है। प्रदेश भर में तहसील स्तर पर यह मार्च निकाला जाएगा, जिसके लिए ट्रैक्टर लेकर किसान जुटने लगे हैं। किसानाें पर प्रशासन से लेकर खुफिया कर्मियों की भी निगाहें टिकी हुई है। वहीं कल रविवार को कुरुक्षेत्र में ब्रह्मसरोवर तट पर महापंचायत होगी, जिसमें विभिन्न किसान संगठनों के अलावा, खाप पंचायतें व अन्य संगठन भी शामिल होंगे। इस महापंचायत में आगे की रणनीति तय की जाएगी। इस महापंचायत को लेकर भी प्रशासन व सरकार की निगाहें टिकी हुई है।