हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं. इस बीच बीजेपी नेता और पूर्व सांसद कुलदीप बिश्नोई ने गुरुवार (25 जुलाई) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है. इस दौरान बिश्नोई का परिवार भी मौजूद रहा. उन्होंने पीएम मोदी से राज्य में विधानसभा चुनाव समेत कई दूसरे मुद्दों पर भी बात की. हरियाणा विधानसभा और राज्यसभा चुनाव से पहले कुलदीप बिश्नोई की इस मुलाकात ने हरियाणा की राजनीति में गर्माहट पैदा कर दी है। कुलदीप बिश्नोई का हरियाणा की 8 से 10 विधानसभा सीटों पर सीधा प्रभाव है। इस बारे में कुलदीप बिश्नोई ने प्रधानमंत्री मोदी से विस्तार से चर्चा भी की है। प्रधानमंत्री ने कुलदीप बिश्नोई से हरियाणा के संबंध में फीडबैक भी लिया है।