फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर अटल पार्क में किया गया योग

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को प्रजापिता ब्रह्माकुमारी सेक्टर 9 द्वारा अटल पार्क में मनाया गया।इस अवसर पर निर्मल दीदी ने कहा योग से ही तन और मन स्वास्थ बनते हैं ।प्राणायाम योग से शरीर स्वस्थ बनता है ,सुडौल बनता है और राजयोग से मन स्वस्थ बनता है यह शारीरिक और मानसिक कल्याण के लिए बहुत जरूरी है । सब ने मिलकर यह संकल्प लिया कि हम रोजाना अपने जीवन में इस योग को प्रयोग करेंगे ।इसमें म्यूजिकल एक्सरसाइज और बहुत सारे गेम भी कराए गए ।सभी भाई बहनों ने बड़े उमंग से इन सभी खेलकूदों में भाग लिया और साथ ही साथ संकल्प लिया कि हम अपनी जिंदगी में इस योग का प्रयोग करेंगे और सभी ने संगठित रूप से ध्यान में बैठकर अपनी सकारात्मक ऊर्जा को पूरे वातावरण में फैलाया। आज के इस प्रोग्राम में बीके उर्मिला ने बताया कि इंटरनेशनल योग दिवस हर साल 21 जून को मनाया जाता है जिसका उद्देश्य लोगों को योग के महत्व और इसके प्रति जागरूकता बढ़ाना है इस दिन को मनाने की शुरुआत 2015 से हुई थी जब संयुक्त राष्ट्र महासभा ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के प्रस्ताव को स्वीकार करते हुए 21 जून को विश्व योग दिवस के रूप में घोषित किया। उस दिन से हर ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से दिल्ली के लाल किले पर भी यह योग दिवस लाखों की संख्या में मनाया जाता है। डॉक्टर धर्मपाल भाई ने भी एक्सरसाइज कराई । साथ ही साथ एसपी चौहान भाई ,राम भूलभाई , सतपाल कल्याण, देशराज ,राजेंद्र, दर्शन भाई सभी उपस्थित रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें