फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: रिहायशी इलाकों में पहुंचा यमुना नदी का पानी, लोगों की बढ़ी परेशानी

उत्तर भारत में भारी बारिश के चलते हथिनीकुंड बैराज पर 1.65 लाख क्यूसेक पानी का जल प्रवाह दर्ज किया गया है। वहीं, यमुना नदी का पानी हरियाणा और उत्तर प्रदेश में करीब दस किलोमीटर के दायरे को कवर कर चुका है। इससे हरियाणा की ओर करनाल जिले के कुंजपुरा, घरौंडा और इंद्री के करीब 34 गांव के खेतों में यमुना नदी का पानी घुस चुका है। इस पानी ने जिले की करीब दस हजार एकड़ से ज्यादा फसलों को जलमग्न कर दिया है। जिससे फसलें खराब हो गई हैं। फसलों को पहुंचा भारी नुकसान ज्यादातर सब्जियों को नुकसान पहुंचा है। वही, गन्ने की फसल भी गलने के बाद पीली पड़ने लगी है। किसानों को हुए इस नुकसान का अभी अंदाजा लगाना मुश्किल है। प्रशासन और पटवारियों की रिपोर्ट के बाद असल नुकसान की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें