फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : उत्तराखंड की महिला किसानों ने करनाल में सीखा आधुनिक खेती का गुर, लोक नृत्य से दिखी संस्कृति की झलक

उत्तराखंड सरकार की ओर से महिला किसानों का एक दल भारतीय गेहूं एवं जौ अनुसंधान संस्थान, करनाल पहुंचा, जहां उन्होंने गेहूं और जौ की नई किस्मों और आधुनिक खेती की तकनीकों का प्रशिक्षण लिया। संस्थान के वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को नई किस्मों की जानकारी देने के साथ-साथ कम लागत में अधिक उत्पादन लेने के तरीके भी बताए। किसानों को फसलों के ट्रायल दिखाए गए और उनकी उपज से संबंधित विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण सत्र के बाद, महिला किसानों ने अनुसंधान संस्थान परिसर में अपनी पारंपरिक वेशभूषा में उत्तराखंड के लोकगीतों पर नृत्य कर अपनी संस्कृति की शानदार झलक पेश की। उनके नृत्य ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया और कार्यक्रम में विशेष उत्साह भर दिया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें