फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करनाल: भिवानी हत्याकांड के आरोपी जल्द होंगे सलाखों के पीछे: हरियाणा महिला आयोग अध्यक्ष रेनू भाटिया

हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया रविवार को करनाल पहुंची। उन्होंने भिवानी में टीचर की हत्या मामले को लेकर बताया कि भिवानी में जो घटना घटी है। इससे शर्मनाक घटना कोई हो नहीं हो सकती। इस हत्या की जांच करने वाले अधिकारियों से लगातार बात की जा रही है। उन्होंने ने बताया कि पुलिस के मुताबिक जो जानकारी मिली है वहां के चौकीदार और प्रिंसिपल को हिरासत में लिया गया है और पूछताछ की जा रही है, लेकिन जो असली गुनहगार है जिन्होंने इस घटना को अंजाम दिया है वह लोग कब पकड़े जाएंगे। महिला आयोग ने पत्र लिखा है और सख्ती से इस मामले की जांच की मांग की है। रेनू भाटिया ने लोगों से अपील करते हुए कहा जब बेटियों के साथ कोई इस तरह की घटना हो जाती है। तो कृपया करके यह ट्रोलिंग ट्रोलिंग खेलना बंद करे और एक दूसरे की निंदा करनी भी बंद करे। बेटियों के साथ सब एक जुट होकर खड़े रहे। उन्होंने बताया कि ऐसा कहीं नहीं है कि कोई इस विषय को लेकर चिंता नहीं कर रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कल ही कुछ अधिकारियों को हटाने के आदेश दिए थे और महिला आयोग जब से इस घटना को अंजाम दिया गया तब से भिवानी एसपी से संपर्क में है। बहुत जल्द आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें