फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरौंडा: वाहन को बचाने के चक्कर में ओवरब्रिज पर भिड़ीं रोडवेज की दो बसें, चालक समेत छह घायल

घरौंडा। बसताड़ा गांव के ओवरब्रिज पर शनिवार को एक वाहन को बचाने के प्रयास में हरियाणा रोडवेज की दो बसें आपस में टकरा गईं। हादसे में एक बस के चालक समेत छह यात्री घायल हो गए। दोनों बसें पानीपत से करनाल की ओर जा रही थीं। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया और वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ओवरब्रिज पर दोनों बसें करनाल की तरफ जा रही थीं। इसी दौरान सामने आए एक वाहन को बचाने के प्रयास में बसों के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि एक बस के चालक सहित छह यात्रियों को चोटें आईं। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और हाईवे पर यातायात बाधित हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए करनाल के सरकारी अस्पताल भेजा। इसके बाद हाईवे पर खड़ी दोनों बसों को क्रेन की मदद से हटवाया गया, जिसके बाद यातायात को सुचारू कराया जा सका।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें