नेशनल हाईवे-709ए पर लड़ो धाम दादुपुर बस स्टैंड के पास देर रात हुए एक सड़क हादसे में जुंडला निवासी 19 वर्षीय कर्ण गर्ग मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं। कर्ण अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था। उसकी मौत की खबर से पूरे जुंडला में मातम पसर गया है।